धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आज आपकी कोई महत्वपूर्ण समस्या हल हो सकती है। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो अपने हितों को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए समय अनुकूल है।

वृष– आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में आपकी भागीदारी रहेगी। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और संतोष महसूस होगा।

मिथुन– आज किसी काम को लेकर अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ सकती है और सफलता भी मिलने की पूरी संभावना है। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।

कर्क– दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहें, इनसे आपको फायदा ही होगा। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए भी परिस्थितियां पक्ष में बनी हुई हैं। इससे आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है।

सिंह आज कुछ दौड़-भाग की स्थिति रहेगी, लेकिन किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। फोन या ईमेल के जरिए कोई खास सूचना मिल सकती है। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज समाधान मिल सकता है। कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई की ओर लगा रहेगा। कोई अनचाही यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से आपको राहत मिलेगी।

तुला– किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। अगर प्रॉपर्टी को लेकर लोन या उधार लेने की योजना है, तो आपका काम जल्दी हल हो सकता है।

वृश्चिक– अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा और उपयोगी जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें, इससे ज्यादा अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन में सुकून और शांति रहेगी।

धनु– दिन खुशनुमा बीतेगा। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है, इसलिए प्रयास जारी रखें। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपनी दिनचर्या में उचित सुधार लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे।

मकर– आज पिछले समय से चल रही कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप से खुशी भरा माहौल बनेगा। संतान की कोई गतिविधि मन को संतुष्टि देगी।

कुंभ– आज दिनभर प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी। अपनी नियमित दिनचर्या के अलावा कुछ नई जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपकी उपस्थिति और विचारों की सराहना होगी। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।

मीन– आज मेल-मुलाकात का दौर चलता रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या हल करने में आपका अच्छा योगदान रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा और किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!