धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए सहायक रहेगा। सकारात्मक तरीके से आप अपने जीवन को समझ पाएंगे। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्म अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।

वृष- घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार और समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और अन्य गतिविधियों को लेकर भी सजग रहेंगे।

मिथुन- अपने अंदर परिपक्वता लाएं और धैर्य रखें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अनुकूल समय है, उस पर गंभीरता से विचार करें।

कर्क-आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण पूरा होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह-जीवनशैली में परिवर्तन आने से कई समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

कन्या-परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से बहुत ही आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा।

तुला-आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज पैसा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक-दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। इस समय अपने राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु-आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेगी। सिर्फ उचित मेहनत करने की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।

मकर-दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। अपने किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों पर पूरा ध्यान रखें। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे।

कुंभ-सुखद दिन व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा फाइनेंस संबंधी लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच कुछ योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है।

मीन- बेहतर समय है। आप अपने वाक चातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करने में सक्षम होंगे। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना आपको सफलता देगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!