धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपका दिन व्यवस्थित और अपनी पसंद के अनुसार बीतेगा। कुछ समस्याओं के समाधान भी मिलेंगे जिससे आप अपने आपको फिर से ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई सफलता मिलने की उम्मीद है।

वृष– आपका संतुलित और व्यापारिक तरीका आपको फायदेमंद स्थितियां देगा और किसी खास कार्य को पूरा करने में बड़े लोगों का साथ भी मिलेगा। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक जगह पर बिताना आपको फिर से तरोताजा करेगा।

मिथुन– फाइनेंस से संबंधित बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी और लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी आराम मिलेगा। किसी धार्मिक व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व में अच्छे बदलाव आएंगे।

कर्क– दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी और किसी खास बात पर भी बातचीत होगी। युवाओं को किसी बड़े व्यक्ति के साथ रहने से अपनी समस्या का हल मिल सकता है। बच्चों से संबंधित कोई योजना भी आगे बढ़ेगी।

सिंह– आज पूरे दिन व्यस्तता का माहौल रहेगा। आप अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और उनका समाधान करने में भी सक्षम रहेंगे। महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों कामों में तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी।

कन्या– आज दिन का ज्यादातर समय पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में ही बीत जाएगा। किसी मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।

तुला– आज किसी विशेष कार्य को लेकर चल रही उलझन की स्थिति दूर होगी। आपके व्यक्तित्व से जुड़ी कोई अच्छी बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है।

वृश्चिक– कहीं निवेश संबंधी योजना है तो वह आपके लिए फायदेमंद ही रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का प्यार एवं आशीर्वाद भी बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और विश्वास से किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है।

धनु– लक्ष्य पाने में किसी करीबी रिश्तेदार का साथ मिलेगा। धन की बजाय अपने मान-सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको सफल करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी मिलेगी और उसमें रुचि भी जागेगी।

मकर– कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में फिर से मधुरता आएगी।

कुंभ– दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी इच्छाशक्ति व दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। अपनी पर्सनैलिटी को और अच्छा बनाने के लिए व्यायाम आदि ज़रूर करें।

मीन– संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस फायदेमंद ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। आपका विवेक और आदर्शवादी विचार आपको घर और समाज में मान-सम्मान देगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!