आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्वाज)

मेष- सकारात्मक विचार रखना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही करने की आदत आपको सफलता देगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने का अनुकूल समय है।
वृष- आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। कई तरह की बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो उसके हल होने की संभावना है।
मिथुन- आज अचानक कोई उलझा हुआ काम बन जाएगा। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बनने की संभावना है। आपकी आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
कर्क- सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा।
सिंह- अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है अर्थात अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें, क्योंकि अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए ये समय बहुत ही उचित है। परिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा।
कन्या- परिवार का सहयोग मिलने से कार्य भार हल्का होगा और अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं।
तुला- अगर कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा प्रॉपर्टी की खरीद-फिरोख्त संबंधी योजना है तो आज उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों के संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ होंगे। किसी खास मित्र के साथ मेल-मिलाप का भी अवसर बनेगा।
वृश्चिक- आज किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको शांति का अनुभव होगा। अध्ययनरत बच्चों को अपनी मेहनत की मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।
धनु- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको मन अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
मकर- छोटी-मोटी बातों का तनाव लेने की बजाय शांत चित्त से समाधान ढूंढें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष बेहतर रहेगा।
कुंभ- वर्तमान परिस्थितियों में सुधार आ रहा है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
मीन- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, परंतु दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




