
उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया है। यह फैसला मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद लिया गया है, जो खासतौर पर रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए जारी किया गया है।
बारिश की वजह से रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से अपील की गई है कि वे फिलहाल यात्रा न करें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



