टॉप न्यूज़

मानसून को लेकर नया अपडेट

कई जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट

सावन माह की शुरुआत के साथ ही पंजाब में मौसम ने करवट ली है। राज्य में पहले सोमवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की बारिश के बाद राज्य का औसत तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है और अब यह औसत तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

15 जुलाई 2025, मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा राज्य में किसी भी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए विभाग की ओर से फ्लैश अलर्ट जारी किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

बुधवार (16 जुलाई 2025) के लिए मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आगामी 6 दिनों तक राज्य में मौसम और तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!