टॉप न्यूज़

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

पंजाब में मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जबकि अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी है।

बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.2°C अबोहर में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और तापमान 32.9°C रहा। जबकि लुधियाना में तापमान 35°C, पटियाला में 35.5°C और बठिंडा में 31.5°C दर्ज किया गया, जहां पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट देखी गई।

राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। अगले 48 घंटों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!