धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।

वृष- आज आप व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन साथ ही इसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। सिर्फ दूसरों से सहायता की अपेक्षा किए बिना खुद ही अपने कार्यों को व्यवस्थित करें। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा तथा लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी।

मिथुन- आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क- आज दिन भर सोशल गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। सफलता मिलने पर ये लोग आपके पक्ष में भी आएंगे।

सिंह- अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। साथ ही ये समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा।

कन्या- आपका पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। आपकी छिपी हुई प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी। महिलाएं घर तथा व्यवसाय दोनों जगह तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेगी।

तुला- सुखद स्थिति है। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज आप अपनी किसी नई गतिविधि को लेकर उत्साहित रहेंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। विद्यार्थी और युवा किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सिफारिश लगाने के बजाय स्वयं ही उसके लिए प्रयास करें, तो ज्यादा बेहतर होगा।

धनु- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि की सूचना को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कुछ समय अपनी हॉबी अथवा मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी।

मकर- समय अनुकूल है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

कुंभ- फाइनेंस संबंधी कोई मामला हल हो सकता है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और उसके बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे और सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी।

मीन- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका कोई हल निकल सकता है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!