
हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे मास में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ खास धार्मिक और शुभ पौधों को घर में लगाना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इन पौधों से न सिर्फ दुर्भाग्य का अंत होता है, बल्कि घर में सुख-शांति, समृद्धि और ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है। यदि आप चाहते हैं कि भगवान शिव, माता लक्ष्मी, कुबेर देव और शनिदेव की कृपा हमेशा आपके परिवार पर बनी रहे, तो इस सावन इन 5 चमत्कारी पौधों को जरूर अपने घर में उचित दिशा में लगाएं…
1. बेलपत्र – भगवान शिव का प्रिय पौधा- सावन में बेलपत्र का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और उनकी पूजा में इसका विशेष महत्व है।
दिशा: उत्तर या पश्चिम दिशा
लाभ: घर में शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और नकारात्मकता का नाश
2. शमी का पौधा – शनिदेव और शिव दोनों की कृपा- शमी का पौधा न सिर्फ भगवान शिव, बल्कि शनिदेव को भी प्रसन्न करता है। इसे सावन के किसी भी शनिवार को लगाया जा सकता है।
दिशा: घर के मुख्य द्वार की बाईं ओर
लाभ: दुर्भाग्य से मुक्ति, कर्मों का निवारण, आर्थिक संकट से राहत
3. तुलसी – सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक- तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और यह हर हिंदू घर में पूजनीय होती है।
दिशा: उत्तर-पूर्व दिशा या आंगन के बीचो-बीच
लाभ: परिवार में सुख-शांति, स्वास्थ्य लाभ, धन-संपत्ति में वृद्धि
4. हरसिंगार – वास्तु दोष का निवारण करने वाला पौधा- हरसिंगार या पारिजात का पौधा वास्तु दोष को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू और शक्ति से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
दिशा: पूर्व दिशा
लाभ: आर्थिक मजबूती, मन की शांति, सकारात्मक ऊर्जा
5. लक्ष्मणा – धन आकर्षित करने वाला पौधा- लक्ष्मणा का पौधा धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। इसे सावन में गमले या बगीचे में लगाया जा सकता है।
दिशा: पूर्व या उत्तर दिशा में बगीचे या गमले में
लाभ: धन की बढ़ोत्तरी, लक्ष्मी कृपा, व्यापार में सफलता
EDITED BY- HARLEEN KAUR




