धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज आप घर के अनुभवी और बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन में कुछ खास काम करने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। संतान की तरफ से भी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना भी बनेगी।

वृष- आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर खुशी का माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज उसमें तेजी आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां मिलेंगी।

मिथुन- धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से खुशी मिलेगी और पहचान भी बनेगी। मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और ज्यादा हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या और व्यापार से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है।

कर्क- विदेश से संबंधित कोई काम रुका हुआ है तो उसके बनने की अच्छी संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात भी फायदेमंद रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव आएगा। युवाओं को भविष्य से जुड़े किसी प्रयास में अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह- आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ लोग आपके कामों में रुकावट भी डाल सकते हैं। लेकिन आप परवाह न करके अपने कामों के प्रति लगे रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। निजी और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी।

कन्या- अनुभवी लोगों का साथ करने का मौका मिलेगा और पिछले समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक और निजी काम तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

तुला- दिन सुख-शांति भरा बीतेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और किसी समस्या का भी हल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। करीबी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से जुड़े प्रोग्राम बनेंगे।

वृश्चिक- आज सामाजिक और आसपास की गतिविधियों में आपका मन लगा रहेगा। साथ ही किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी। मन की शांति रहेगी और दैनिक व रोजमर्रा के काम भी पहले जैसे चलते रहेंगे।

धनु- आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। सब लोगों का आपस में मिलना-जुलना उत्साह भरा माहौल बनाएगा। कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है और रुकी हुई पेमेंट मिलने से पैसों की स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।

मकर- पैसों से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। इस समय बहुत अच्छी पैसों से जुड़ी परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव में बदलाव आएगा और परिवार के लोगों को भी खुशी मिलेगी।

कुंभ- किसी वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी लागू करने का सही समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा।

मीन- घर में रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी, जिसकी वजह से आप अपने आपको बहुत ज्यादा तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!