
लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना को लेकर एक बड़ी खबरे सामने आई है। जहां विधायक राजिंदर पाल कौर छीना के साथ एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। बता दे कि हरियाणा के खनौरी बॉर्डर के पास वह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं है। बताया जा रहा हैं कि देर रात उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनके साथ मौजूद एक गनमैन भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसे के बाद विधायक छीना के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। उन्हें पहले कैथल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लुधियाना रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि राजिंदरपाल कौर छीना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक हाल ही में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका गई थीं और मंगलवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरीं। उन्हें लेने के लिए उनके पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




