
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब समस्त मानवता के लिए अध्यात्मिक केन्द्र है जहां हर जाति पाति के आम नागरिक से लेकर पूरे विश्व का राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक नेता अपना शीश झुकाकर सिखों के दस गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करता है। जिस दर पर आकर हरेक इंसान अपने मन की शांति की भीख मांगता है उस दर को किसी इंसान ने निशाना बनाया है। उसकी कोरी गीदड़ भभकी का जवाब दस गुरु एक दिन अवश्य देगे इस दर घर पर प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु अरदास कर रहे है कि इस विश्व प्रसिद्ध आस्था व विश्वास के रुहानी केन्द्र को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले का सर्वनाश हो जाए। एक दर्जन से ज्यादा धमकिया इमेल द्वारा एसजीपीसी को इस महान केन्द्र को बम से उडाने संबधित आ चुकी है।
इन धमकियां का ना तो देश विदेश के श्रद्धालुओ को डर है और ना ही शिरोमणि कमेटी को। इस दर घर की दस गुरु खुद रक्षा कर रहे है। शिरोमणि कमेटी ने इस महान केन्द्र के चारो ओर से अभेद सुरक्षा कवच तैयार कर दिया है जिसकारण कोई नुकसान करने की नीयत से कोई परिंदा भी पर मारने से पहले हजार बार सोचेगा और जो भी आरोपी होगा यहां आते ही एसजीपीसी कर्मचारियो द्वारा दबोच लिया जाएगा। यहां शनिवार को संगत की आस्था का अथाह संमदरदेखने को मिला जिससे प्रतीत हुआ कि संगत का धमकियां देने वाले का कोई डर नही है। यह तैयार किया अभेद सुरक्षा कवच देख कर पता चला कि एसजीपीसी इस महान रुहानी केन्द्र की सुरक्षा करने मे सक्षम है उस पर दस गुरुओं की पूरी छत्रछाया है।
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हैडग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह कह चुके है कि इमेल भेजकर भय पैदा करने वाला बख्शा नही जाएगा यह बड़ा सवाल है कि क्या आने वाले ईमेल महज किसी शैतानी दिमाग की शरारत हैं या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। इस पवित्र केंद्र पर बड़ी संख्या में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं में भय पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है जो संभव नहीं होगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




