धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।

वृष- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। जगह बदलने से जुड़ी किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए समय अच्छा है। आध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि आपके व्यवहार को बहुत ही सकारात्मक बनाएगी।

मिथुन- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी और घर की रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा।

कर्क- बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी। कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। इस समय निवेश से जुड़े कामों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अच्छी हैं।

सिंह- आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को अनायास ही आकर्षित करेगा। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होती जाएगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई से जुड़े कामों की ओर ध्यान लगाएंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।

कन्या- आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम बन सकता है, जिससे आप बहुत ही सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों से आपका जनसंपर्क दायरा और ज्यादा बढ़ेगा और भविष्य में यह संपर्क आपके काम भी आएंगे।

तुला- ग्रह-नक्षत्र बहुत ही सकारात्मक बने हुए हैं। पैसों से जुड़े मामलों में जीत हासिल होगी और काम की योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई प्रॉपर्टी या पारिवारिक से जुड़ा रुका हुआ आपसी मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।

वृश्चिक- निजी जीवन में सुख और चैन बढ़ेगा। अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता न करना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। मुसीबत में फंसे किसी दोस्त की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।

धनु- भावुकता के बजाय अपनी बुद्धि और चतुराई से काम निकालने की कोशिश करें। इससे आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी का भाव रहेगा। कलात्मक गतिविधियों और कामों में भी व्यस्तता रहेगी।

मकर- ग्रह-नक्षत्र अच्छे बने हुए हैं। अपने काम सोच-समझकर और शांतिपूर्ण तरीके से पूरे करने से जरूर कामयाबी मिलेगी। सकारात्मक सोच वाले लोगों से मेलजोल रखना आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा।

कुंभ- आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटों का भी समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छी ग्रह-स्थिति बनी हुई है, जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मीन- किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी और भविष्य से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। कोई रुका हुआ काम भी पूरा करने के लिए आज का समय बहुत ही अच्छा है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!