टॉप न्यूज़

इंटरव्यू के लिए महिला को होटल में ले गया फैक्टरी का जनरल मैनेजर

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

आनंदपुर साहिब की रहने वाली महिला को लुधियाना की एक नामी कंपनी के जीएम ने इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया और उसे साहनेवाल स्थित एक होटल में ले गया। जीएम ने होटल के कमरे में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला जब होश में आई तो जीएम ने उसे अपनी कार में बैठाया और लुधियाना शहर की तरफ ले आया। रास्ते में जीएम ने महिला को एक ऑटो में बैठाया और ऑटो चालक ने पीड़ित महिला को वेरका मिल्क प्लांट के पास उतार दिया। ऑटो चालक ने जब उसे उतारा तो महिला को शरीर में दर्द महसूस हुआ और उसे तब पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। फिर महिला ने अपने भाई को फोन करके बुलाया और वह उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी के जीएम प्रदीप मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म का पर्चा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने महिला का सिविल अस्पताल से मैडीकल भी करवा लिया है। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना साहनेवाल में पर्चा दर्ज कर दिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!