कंगना रनौत ने PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर मंडी में करवाया विशेष यज्ञ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना था।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा नेता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में शामिल मंडी के लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कंगना रनौत ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन पूरी तरह देश सेवा को समर्पित है और उनके नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा, “‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नित अग्रसर, मां भारती के सच्चे सपूत, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
EDITED BY- HARLEEN KAUR



