टॉप न्यूज़

लुधियाना में खुलेंगे 46 नए आम आदमी क्लीनिक

लुधियाना में ‘आम आदमी’ को इलाज करवाना अब और आसान हो जाएगा। उन्हें इलाज के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में आम आदमी क्लीनिकों का नैटवर्क बढ़ाने जा रही है। जिले में 94 आम आदमी क्लीनिक पहले से ही चल रहे हैं। अब शहरी व ग्रामीण इलाकों में 46 नए क्लीनिक खोलने की भी कवायद शुरू हो गई है। क्लीनिकों के लिए लोकेशन सिलैक्ट हो चुकी हैं। कई जगहों पर तो बिल्डिंगें बननी भी शुरू हो गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर टैंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल पंजाब सरकार ने अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 15 अगस्त 2022 को सूबे में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले थे, तब लुधियाना में 9 क्लीनिक खोले गए थे। उसके बाद फेज वाइज जिले में क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई गई। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2024 में नए 19 क्लीनिक खुले थे, जिससे जिले में क्लीनिकों की संख्या 94 हो गई थी। उसके दो साल बाद अब 8वें, 9वें 10वें फेज के तहत खोलने की तैयारी चल रही है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!