
पंजाब में इस समय मौसम में हल्की ठंड जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति अभी नहीं बनी है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में लगभग 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, राज्य में वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पंजाब के आठ प्रमुख शहरों में से छह में एक्यूआई (AQI) 200 से ऊपर पहुंच गया है, जो “ऑरेंज” श्रेणी में आता है। इसका अर्थ है कि इन इलाकों की हवा “खराब” स्तर पर है।
जबकि रूपनगर में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां AQI 59 तक सीमित रहा। हवा की दिशा में बदलाव के बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य स्तर से ऊपर बना हुआ है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR


