धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ वार्तालाप होगा और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं।

वृष– अपने काम स्वयं ही करने की कोशिश करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा तथा लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी। फंसी हुई पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है।

मिथुन– अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में आपका भरपूर प्रयास रहेगा। अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा।

कर्क– अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा।

सिंह– पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

कन्या– आज आपके प्रयासों से कोई लक्ष्य हासिल होने वाला है। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में भी आपका योगदान रहेगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बच्चे अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे।

तुला– व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपना संपर्क दायरा विस्तृत करें, इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होंगी।

वृश्चिक– आज दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें, दोपहर बाद परिस्थितियां और ज्यादा अनुकूल रहेगी। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। परिपक्वता रखने से आप किसी समस्या का समाधान पा लेंगे।

धनु– मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें, निश्चित ही आप सफलता और उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

मकर– यह स्थिति आपको शुभ अवसर प्रदान कर रही है, ऐसे में बेहतर है कि छोटी-मोटी बातों को महत्व न दें तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कुंभ– आज आपके संपर्क कुछ खास लोगों से बन सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान सबको खुशी प्रदान करेगा।

मीन– विद्यार्थी तथा युवा अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। किसी प्रतिस्पर्धा आदि में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना है। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!