आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण करेगी। युवाओं को पहली आय मिलने से खुशी रहेगी। दैनिक आय पहले से अधिक बेहतर होगी। दूरदराज के पक्षों से बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
वृष– आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएँगे। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा।
मिथुन– पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और योगदान अनिवार्य रखें। इससे आपका वर्चस्व और मान सम्मान बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
कर्क– घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही गंभीरता से निभाएँगे। कोई मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा और घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
सिंह– उत्तम समय है। आप ऊर्जा और विश्वास के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में प्रयासरत रहेंगे। अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। निकट भविष्य में यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। व्यवसाय में किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। ओवरटाइम करना पड़े, तो घबराए नहीं। अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें।
कन्या– आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल रहेंगे तथा आपसी संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। युवा वर्ग की अपनी अस्त व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश काफी हद तक कामयाब होगी। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है।
तुला– कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसाय में कई बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक– आप अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण द्वारा कोई भी निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आज परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों की भी योजना बनेगी। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होने से आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी।
धनु– अनुकूल समय है। लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने से माहौल सकारात्मक हो जाएगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएँगे। बीमा व कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
मकर– आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। पति पत्नी के संबंधों मे आपसी तालमेल बेहतरीन बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। पेट संबंधी दिक्कत जैसे कब्ज, अफारा, गैस वगैरह परेशान कर सकते हैं।
कुंभ– सामाजिक तथा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपकी पहचान बनेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करें। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। फोन तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। जीवन साथी व पारिवारिक लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी।
मीन– आपका अपने व्यक्तित्व व रहन सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना आपके समय की बचत करेगा। बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने वाला है। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



