आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्वाज)

मेष– आज कुछ चुनौतियां आएंगी, परंतु आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। इस कारण आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर की किसी समस्या को सुलझाने का यह उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य बनेगा। किसी पुरानी समस्या के समाधान से मन शांत रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही समय है।
वृष– आज दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। आप कई तरह की गतिविधियों में उलझे रहेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयत्नशील रहें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन– दिन की शुरुआत बहुत सुखद रहेगी। आप प्रसन्नता और मेहनत से अपने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल भी रहेंगे। भूमि संबंधी लाभ होने का उत्तम योग बन रहा है। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क– कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में तथा प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। साथ ही कलात्मक व रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आपका रुझान बना रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात से खुशी मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।
सिंह– उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या– आज अधिकतम समय अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। यदि प्रॉपर्टी आदि का कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से लाभ मिलेगा।
तुला– यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज किसी सरकारी सेवारत व्यक्ति की मदद से हल भी हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक– आपके अधिकतर काम नियत समय पर पूरे होते जाएँगे तथा सुकून से आप अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आत्मचिंतन करने से अपनी ही उलझी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
धनु– अनुशासित तथा संतुलित रहें, साथ ही रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करें। इस वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बनाएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी।
मकर– कुछ समय आत्मचिंतन अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निदान मिलेगा और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
मीन– कोई भी निर्णय लेने में उचित सोच-विचार और सावधानी रखने से बहुत अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह भी सहायक रहेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



