टॉप न्यूज़

जालंधर के इस Main Chowk पर बड़ा ट्रैफिक जाम

जालंधर शहर के प्रमुख कंपनी बाग चौक पर आज सुबह से ही भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, नगर निगम के कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना लगाकर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। बार-बार प्रशासन से आश्वासन मिलने के बावजूद अभी तक उनकी सैलरी जारी नहीं की गई, जिसके चलते अब उनके धैर्य का बांध टूट गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

लंबे जाम के कारण दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्कूल बसें भी प्रभावित हुई हैं। आसपास के इलाकों सिविल लाइन, मॉडल टाउन और भगत सिंह चौक में भी ट्रैफिक धीमी रफ्तार से चल रहा है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!