टॉप न्यूज़

कौन बनेगा करोड़पति में दिलजीत दोसांझ ने जीते 50 लाख रुपये

31 अक्टूबर के एपिसोड में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के मंच पर पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ पहुंचे। वह शो में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हॉटसीट पर बैठे थे। दिलजीत ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब बड़ी समझदारी से दिए, बल्कि अपने मजेदार किस्सों और शानदार गायकी से सभी को खूब एंटरटेन भी किया।

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिलजीत से पूछा, “हमने सुना है कि आपने पंजाब के 10 गांव गोद लिए हैं?” इस पर दिलजीत मुस्कुराते हुए बोले –“पंजाब ने मुझे गोद लिया है, मैं पंजाब से हूं, मैं कैसे गोद ले सकता हूं।” उनका यह जवाब सुनकर पूरा सेट तालियों से गूंज उठा।

दिलजीत दोसांझ ने अब तक 50 लाख रुपये जीत लिए हैं और उनके पास अभी भी एक लाइफलाइन बाकी है। अब देखना यह होगा कि अगले एपिसोड में वे 1 करोड़ रुपये का सवाल कैसे खेलते हैं।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!