आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष-योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेगा। सरकारी सेवा वाले व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे।
वृष-सुकून भरी दिनचर्या रहेगी। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि कहीं निवेश करने का विचार है, तो समय अनुकूल है। कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें।
मिथुन- पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान और व्यस्तता बनी रहेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
कर्क– किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन रहेगा। समय खुशनुमा और मनोरंजन पूर्ण व्यतीत होगा। व्यस्तता भरी दिनचर्या की थकान भी दूर होगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। घर में मंगलमय वातावरण रहेगा।
सिंह-आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्य को करना आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बना रहेगा। कहीं फँसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। व्यवसाय संबंधी किसी नए प्रयोग पर अमल करना लाभदायक रहेगा।
कन्या- महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। यदि प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, उसमें सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य रखें। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य से रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार कार्यक्रम भी बन सकता है।
तुला- इस समय भाग्य और ग्रह गोचर आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। समय का सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। परिवार में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम समय है।
वृश्चिक– व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियाँ आपको व्यस्त रखेंगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश से संबंध बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नजदीकियाँ बनेंगी। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है।
धनु-फोन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। लोगों से मेल मिलाप तथा बातचीत ज्ञानवर्धक रहेगा। हर समस्या का आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव रहेगा।
मकर– किसी विशिष्ट कार्य के प्रति चल रही मेहनत के आज अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।
कुंभ– आज दिन कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
मीन– सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। पैतृक अथवा अन्य कोई मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय है। कार्य क्षेत्र में लिया गया कोई भी निर्णय उचित साबित होगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




