धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगा। आपकी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य उचित बना रहेगा।

वृष-मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। जिस कार्य को लेकर आप कुछ समय से अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यावसायिक महिलाएं अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम हासिल करेंगी। घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।

मिथुन-लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। समय खुशनुमा और मनोरंजक व्यतीत होगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा।

कर्क-समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिकता की ओर भी रुझान बढ़ेगा। आप नया कार्य शुरू करने की भी योजना बनाएंगे, जो कि सकारात्मक रहेगी। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।

सिंह-सिंह राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही बेहतरीन है। आज आपकी कोई प्रतिभा और व्यक्तित्व लोगों के सामने जाहिर होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का सानिध्य बना रहेगा। लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी जो योजनाएं हैं, वह फायदेमंद साबित होंगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या-लाभदायक ग्रह स्थिति है। अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का सही समय है। किसी मित्र की सलाह से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। निकट संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस समय व्यवसाय में तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

तुला– आज आपके अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। विवाहित जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा।

वृश्चिक– पिछले कुछ समय से चल रही उथल पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। संपत्ति या वित्त संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। व्यावसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है।

धनु– प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। कोई मनोरंजन यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य गति में आएगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा।

मकर-घर के रखरखाव तथा साज सज्जा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने से आप किसी भी प्रकार की गलती होने से बच जाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ वार्तालाप और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा।

कुंभ– ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, कि सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होने वाली है। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। काम का बोझ तो अधिक रहेगा, परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

मीन– व्यवस्थित दिन व्यतीत होगा। आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आपसी वार्तालाप से संपन्न होगा। युवा वर्ग अपनी उच्च शिक्षा और करियर को लेकर सजग रहेंगे। व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। संपत्ति में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!