आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही हैं। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी।
वृष- उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।
मिथुन– अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ मेल-मिलाप रखें तथा अपने विचारों का आदान-प्रदान भी करें। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्क– सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपकी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
सिंह– परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल जाएगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्या-दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव देखभाल में ही व्यतीत हो जाएगा। धार्मिक स्थान में भी आपका सेवा संबंधी कोई योगदान रहेगा। इससे मानसिक सुकून और शांति महसूस होगी। कोई अटका हुआ सरकारी काम भी हल होने की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
तुला- इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आपका बोलचाल का तरीका आपके आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।
वृश्चिक- संतान की किसी उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस होगा। अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करेंगे। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है। किसी मित्र द्वारा कोई उचित सलाह भी मिलेगी। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
धनु– आपकी कार्य क्षमता में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। आप अपने संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ अशुभ दोनों पक्षों में उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी।
मकर– दिन की शुरुआत में ही उचित रूपरेखा बना लें। आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा। आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कारोबार संबंधी सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
कुंभ– सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं भी सफल होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे।
मीन– पैतृक संपत्ति संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज आपसी तालमेल से उसका निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे मनमुटाव किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



