आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या अटका हुआ है, तो आज वापस मिलने की उचित संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, जिससे संपर्क और सहयोग भी बढ़ेगा।
वृष– दिन मिले-जुले परिणाम वाला व्यतीत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
मिथुन– रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद से जुड़े सपने संजोए थे, आज वे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कर्क– कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन धैर्य और संयम रखने से उनका निवारण भी होता जाएगा। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे और कोई बड़ा फैसला लेने की हिम्मत भी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बन सकता है।
सिंह– कुछ मामलों में आज आपको सफलता मिलने वाली है, बस समय का उचित प्रबंधन करने की जरूरत है। कोई भी समस्या आने पर पारिवारिक सदस्यों से जरूर साझा करें, आपको उचित समाधान मिलेगा। संबंधियों का घर में आना-जाना लगा रहेगा, जिससे माहौल सक्रिय रहेगा।
कन्या– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल जाएगा। अगर किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।
तुला– अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों का प्रभाव दिखेगा। इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। मित्रों से सकारात्मक बातचीत होगी और संबंधों में नजदीकियां भी आएंगी, जिससे मन हल्का रहेगा।
वृश्चिक– दिन की शुरुआत सुखद रहेगी, लेकिन दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें, इससे काम बनते जाएंगे।
धनु– किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों के आज परिणाम मिलने वाले हैं। उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं।
मकर– घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, परंतु आप अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता से समाधान निकाल लेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है।
कुंभ– आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर व्यतीत होगा। मनपसंद कार्य तय समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़े रहने से मन शांत रहेगा।
मीन– कोई मनमुताबिक बात बनने से या किसी प्रिय वस्तु के अचानक मिल जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया विश्वास और आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा तथा काम में भी मन लगा रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




