हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जुड़ा माना गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक गणपति की पूजा करने से बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही बुध ग्रह की कृपा से वाणी, व्यापार और संचार क्षमता मजबूत होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिनका दान इस दिन वर्जित बताया गया है। कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से बुध ग्रह कमजोर हो सकता है, जिसका असर व्यक्ति के आर्थिक, मानसिक और व्यावसायिक जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं, बुधवार को किन वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।
काले तिल का दान न करें
काले तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। बुधवार को इसका दान करने से बुध ग्रह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मान्यता है कि इससे बुद्धि, वाणी और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं।
हरी मूंग से बचें
हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक है। ऐसे में बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक विश्वास के अनुसार इससे धन की कमी और कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर हो सकती है।
चावल का दान भी न करें
बुधवार को चावल का दान करने से चंद्रमा की स्थिति प्रभावित हो सकती है। चंद्रमा के कमजोर होने पर मानसिक तनाव, अस्थिरता और कारोबार में नुकसान होने की आशंका बताई जाती है।
बुधवार को क्या दान करना माना जाता है शुभ-
यदि आप इस दिन दान करना चाहते हैं, तो कुछ वस्तुएं विशेष रूप से शुभ मानी जाती हैं। जैसे-
–हरे रंग के वस्त्र
–हरी चूड़ियां
–श्रृंगार की सामग्री
–कांसे के बर्तन
–किताबें
–गाय को हरा चारा खिलाना
–दही का दान करना
ऐसी मान्यता है कि इन चीजों के दान से बुध ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




