आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आपका प्रयास सफल रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे लाभ के साथ उत्साह भी बढ़ेगा।
वृष- जीवनशैली में सुधार का अच्छा समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम का दबाव कुछ कम होगा। परिवार के प्रति आपका सहयोग सराहा जाएगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है।
मिथुन- घर में नजदीकी लोगों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से जुड़ी योजना सफल हो सकती है।
कर्क- व्यवस्थित दिनचर्या आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगी। आपके प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी। विरोधी कोशिश करेंगे, पर असर सीमित रहेगा।
सिंह- घर में खुशखबरी से उत्साह बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज राहत या अनुकूल प्रगति मिल सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
कन्या- किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही बाधा दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और नई जानकारी मिलेगी। भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी।
तुला- रुका हुआ आय स्रोत दोबारा चालू होने के संकेत हैं। ग्रह स्थिति का सही उपयोग करने पर अच्छी प्रगति होगी। धैर्य से काम लेने पर ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
वृश्चिक- पिछली परेशानियां आपकी संतुलित कार्यशैली से काफी हद तक सुलझेंगी। आप अन्य जरूरी कामों पर भी फोकस कर पाएंगे। बड़ों का मार्गदर्शन साथ रहेगा।
धनु- अनुभवी व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। फंसा पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर- कर्म और पुरुषार्थ से उपलब्धि मिलने के योग हैं। सही मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा। संतान के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी।
कुंभ- पुरानी परेशानी सुलझाने में मित्र का सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कार्य आगे बढ़ सकता है। रचनात्मक कामों में समय देने से मानसिक सुकून मिलेगा।
मीन- वरिष्ठ लोगों से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवा वर्ग जीवन मूल्यों को समझकर व्यावहारिक फैसले लेगा। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




