आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रुचि संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सहयोग व मार्गदर्शन से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
वृष– कोई बड़ी प्लानिंग चल रही है तो दोस्तों की मदद मिलेगी, और आप पूरी मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी समारोह में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
मिथुन– दिन व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास प्रशंसनीय रहेंगे। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंध रखने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क– समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों का अनुसरण आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों और व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
कन्या– आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। मौज-मस्ती में खर्च अधिक होगा, पर परिवार की खुशी के आगे उसका कोई मूल्य नहीं लगेगा। मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेंगे।
तुला– तुला राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई उपलब्धियां पाने का रास्ता भी बनेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जिसमें मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल होंगी।
वृश्चिक- व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में आपकी उदारता और सूझबूझ के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर बन रही हैं, इसलिए समय का सही उपयोग करें। बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे।
धनु– आपसी विवाद के चलते रिश्तों में दूरियां बन गई थीं, तो आज उन्हें खत्म करने का अच्छा समय है। भावुकता की बजाय बुद्धिबल और चतुराई से समस्याओं को बेहतर तरीके से सुलझा पाएंगे। विद्यार्थियों को मनमाफिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
मकर– इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतरीन देने का संकेत कर रही है, इसलिए समय का उचित उपयोग करें। लंबे समय से प्रतीक्षित मेहमानों के आगमन से घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
कुंभ– खास कार्यों में सफलता पाने के लिए धैर्य और विवेक रखने से जल्दी कामयाबी मिलेगी। संतान से संबंधित चल रही चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। घर के रखरखाव या परिवर्तन संबंधी योजनाओं को कार्यरूप देने का उचित समय है।
मीन– आप अपने संतुलित व्यवहार से शुभ और अशुभ दोनों पक्षों में तालमेल बनाए रखेंगे, जिससे कार्यक्षमता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




