टॉप न्यूज़

पंजाब में मौसम रहेगा साफ

बारिश की कोई संभावना नहीं

पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। अब राज्य में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और शुष्क मौसम बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के कारण कई इलाकों में गर्मी जैसा एहसास होने लगा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है।

राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है।

अमृतसर में घने कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 150 मीटर से कम रह गई। वहीं संगरूर में कोहरे के कारण एक राजमार्ग पर लगभग दस वाहन आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!