आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपसी संबंधों को सुधारने और उनमें फिर से गर्मजोशी लाने के लिए दिन अच्छा है। पिछले समय की गलतियों से सीख लेकर आप अपने व्यवहार में सुधार करेंगे और यही बात आपको नई शुरुआत की ताकत देगी। परिवार और करीबी लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। किसी खास काम को आगे बढाने का मौका भी मिल सकता है।
वृष– घर के रखरखाव, सजावट या किसी बदलाव से जुडी योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और लंबे समय बाद मेल-मिलाप होने से घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना भी बन सकती है।
मिथुन– ग्रह स्थिति आपके आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत कर रही है। सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नए लोगों से पहचान बनेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को भविष्य से जुडा कोई अहम फैसला लेने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यह दिन अपने व्यक्तित्व और क्षमता को बेहतर ढंग से सामने लाने का है।
कर्क– फाइनेंस से जुडे मामलों में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। कोई भुगतान अटका हुआ है, तो आज उसके लिए प्रयास करना ठीक रहेगा। व्यावहारिक सोच से लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। भावुकता से हटकर काम करेंगे, तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। दिनभर कामों में स्पष्टता रहेगी और आगे बढने का भरोसा भी मिलेगा।
सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता या परेशानी का हल मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। कई लाभदायक और सुकून देने वाली स्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको मानसिक खुशी देगा। दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और कोई खास काम भी अच्छे तरीके से पूरा हो सकता है।
कन्या– आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा और निवेश की रूपरेखा भी बन सकती है। परिवार के साथ खरीदारी या जरूरत के कामों में खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और किसी अपने के साथ पुराने मनमुटाव भी कम हो सकते हैं। दिन संतुलित और उपयोगी रहेगा।
तुला– ग्रह स्थिति आपके पक्ष में काम कर रही है। अफवाहों या बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। आपकी मेहनत का फल आगे जरूर मिलेगा। विद्यार्थी भी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे और अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। दिन धैर्य और समझदारी से चलने का है।
वृश्चिक– समय मेहनत और भागदौड़ वाला जरूर है, लेकिन आपका सरल और उदार स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। परिवार का कोई उलझा मसला सुलझने से घर में शांति और सुकून रहेगा। बच्चे अनुशासन में रहेंगे और घरेलू व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
धनु– किसी खास काम को लेकर किया गया प्रयास अब फल देने की स्थिति में है। लंबे समय से चली आ रही कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। युवाओं का टीम वर्क अच्छा रहेगा और उनकी योग्यता की सराहना भी हो सकती है। दिन अपने काम को सही दिशा देने वाला रहेगा।
मकर– अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। किसी भी काम को पूरी मेहनत और समर्पण से करेंगे, तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद, निवेश या संपत्ति से जुडे कामों में व्यस्तता रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। कामकाज में धीरे-धीरे मजबूती आएगी।
कुंभ– आज सावधानी और समझदारी से चलने का समय है। इससे आपकी दिनचर्या अधिक संतुलित और सुखद बन सकती है। खास लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी छोटी धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुडी परेशानी दूर होगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन– रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत पाने के लिए अपने मनपसंद कामों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में निवेश लाभदायक रह सकता है। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दिन संतुलित तरीके से आगे बढ़ेगा और मन को सुकून देगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




