धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन काम पूरा कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का समाधान भी मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कामों में जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी।

वृष– आज आपके आसपास का माहौल सुखद बना रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने काम बेहतरीन तरीके से पूरे कर पाएंगे। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग आपकी योजनाओं को जमीन पर उतारने में मदद करेगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन– आज आपका अधिकतर समय सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपकी कोई निजी समस्या हल हो सकती है। अविवाहित लोगों की शादी से जुड़ी कोई बात बन जाने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क– फोन कॉल के माध्यम से कोई जरूरी सूचना मिलने की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में किसी करीबी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा।

सिंह- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जनसंपर्क को और मजबूत करें। परिवार से जुड़े दायित्वों को भी आप अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा भावना से बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे।

कन्या– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप किसी न किसी तरह अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से खुशी मिलेगी और भीतर नई ऊर्जा महसूस होगी।

तुला– आज आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण काम हल हो जाएगा। करीबी दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मक लोगों का साथ आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से राहत मिलेगी। सही समय पर सही फैसला लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवारजनों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनेंगे।

धनु– दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और योग्यता से काम आसानी से बनते जाएंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे।

मकर– सुखद ग्रह गोचर बना हुआ है। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों की साइंस विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ– अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे, जो अच्छे रहेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। निजी व्यस्तता के साथ भी पारिवारिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन– पहले से अटकी हुई कोई योजना आज गति पकड़ सकती है। साथ ही आपके नेतृत्व में कोई खास काम भी पूरा होगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों के साथ बिताने की कोशिश करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!