आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– भाग्योदय का समय है। किसी बदलाव की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर आपसी बातचीत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करके गर्व महसूस करेंगे।
वृष– आज का दिन सतर्कता से चलने का है। यही सावधानी आपको किसी परेशानी से बचाएगी। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। अनुभवी लोगों का साथ आपको नई दिशा देगा। अध्यात्म में रुचि आपका स्वभाव और विनम्र बनाएगी।
मिथुन– अपने निजी कामों को लेकर मन में उत्साह रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों का परिवार के साथ कोई प्रोग्राम बन सकता है।
कर्क– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक्टिव रहें। नई जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी, जिससे आपकी नॉलेज और व्यक्तित्व दोनों में निखार आएगा। कहीं पैसा फंसा है, तो उसकी वसूली संभव है।
सिंह– मित्रों और संबंधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान मन को प्रसन्न रखेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए शॉपिंग होगी और खर्च का ज्यादा असर महसूस नहीं होगा। दोपहर बाद कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो आपकी तरक्की में सहायक रहेगी।
कन्या– आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा। युवाओं को करियर से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिल सकता है।
तुला– किसी करीबी संबंधी के आने जैसी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पारिवारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। पास-पड़ोस में चल रहा विवाद सुलझने से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
वृश्चिक– सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। अगर कोई पारिवारिक मामला उलझा है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है।
धनु– आज किसी भी काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिल सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहेंगे। कोई समस्या हो, तो परिवार के साथ साझा करें, समाधान मिलेगा।
मकर– प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। कोई नई मित्रता भी विकसित हो सकती है। घर के रखरखाव से जुड़ी योजना में परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ– कुछ अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको सकारात्मक अनुभव और सीख मिलेगी। इससे मुश्किल समस्याओं का हल ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी काम को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। घर की किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी हो सकती है।
मीन– दिन सुखद रहेगा। कुछ फायदेमंद मौके मिलेंगे, लेकिन उनका सही इस्तेमाल आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




