Uncategorized

चारकोल से करें डीप क्लीनिंग

पिंपल्स से भी मिलेगा छुटकारा

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट दिखे लेकिन बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और उम्र के असर से अक्सर स्किन की रंगत बिगड़ जाती है। इसी वजह से लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अब लोगों की पसंद में एक्टिवेटेड चारकोल भी तेजी से शामिल हो गया है।

चारकोल सिर्फ सेलिब्रिटीज तक ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी बहुत पॉपुलर हो रहा है। एक्टिवेटेड चारकोल स्किन से गंदगी, धूल और अतिरिक्त तेल को अब्जॉर्ब करता है। यह रोम छिद्रों में जमा हुए टॉक्सिन्स और प्रदूषकों को निकालता है। जब त्वचा के रोम छिद्र साफ होते हैं, तो स्किन तुरंत ग्लो करने लगती है और नरम महसूस होती है।

चारकोल मास्क लगाने के बाद जब आप उसे निकालते हो या धोते हो, तो सारे ब्लैकहेड्स निकल आते हैं। पोर्स छोटे दिखने लगते हैं, स्किन ब्राइट और स्मूद हो जाती है। डीप क्लीनिंग के अलावा चारकोल स्किन की टेक्स्चर सुधारता है।

बड़े-बड़े पोर्स अक्सर स्किन की सबसे बड़ी परेशानी होते हैं। चारकोल इन पोर्स को साफ करके उन्हें कम दिखने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन की बनावट बेहतर दिखती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है।

यह पिंपल्स और ब्रेकआउट को कम करता है। चारकोल आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी निकालता है, जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स का मुख्य कारण बनते हैं। साथ ही, चारकोल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो बैक्टीरिया को मारकर पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करती हैं।

चारकोल को हफ्ते में 2-3 बार यूज करने से चेहरा फ्रेश और हेल्दी लगने लगता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह ले लेनी चाहिए।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!