टॉप न्यूज़

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डॉक्टर के घर पर फायरिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में हाल ही में डॉ. यशपाल के घर और कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के जंडियाला गुरु के बडाला जोहल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, यह हमला 28 फरवरी की रात को बाइक सवार इन दो हमलावरों ने डॉक्टर के घर और उनकी नई कार पर 10 गोलियां चलाई थीं। घटना के समय आरोपियों की मोटरसाइकिल पर धार्मिक झंडा लगा हुआ था और गोलियां चलाने के बाद वे करतारपुर की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से कार्रवाई करते हुए देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए भी छानबीन की जा रही है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!