धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन मनमाफिक तरीके से बीतेगा। कलात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। आप खुद को फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। भीतर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी बातचीत भी आगे बढ़ सकती है।

वृष– कुछ विपरीत स्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपनी व्यवहारकुशलता और सूझबूझ से उलझे हुए काम पूरे कर लेंगे। किसी करीबी मित्र की समस्या सुलझाने में भी आपकी अहम भूमिका रह सकती है। शाम को कोई मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन– बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से घर में राहत और सुकून रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कर्क– अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने काम सही तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।

सिंह– पिछले कुछ समय से जिन कामों को टाल रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का सही समय है। मकान, दुकान या किसी जगह की देखरेख और मरम्मत से जुड़ी योजना बनेगी। आपकी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

कन्या– अचानक कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। आपका सकारात्मक नजरिया आपकी उन्नति और आत्मिक मजबूती दोनों में मदद करेगा।

तुला– घर में करीबी संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक– मौजूदा हालात में आपने जो नई नीतियां बनाई हैं, उनसे आपकी कई परेशानियां हल होंगी। घर में संबंधियों की आवाजाही बनी रहेगी। अगर बीमा या निवेश से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए शुभ और फायदेमंद हो सकती है।

धनु– युवाओं को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके व्यक्तित्व को और बेहतर बनाएगी। पिछले कुछ समय से जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, अब उनके उचित नतीजे मिलने का समय है।

मकर– ग्रह स्थिति भाग्योदय कराने वाली बनी हुई है। जरूरत सिर्फ अवसरों का सही लाभ उठाने की है। अपने काम में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं, सफलता जरूर मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेंगे।

कुंभ– पारिवारिक कामकाज को सही ढंग से चलाने में आपका खास योगदान रहेगा। घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने में भी आप सफल रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मीन– किसी काम में सफलता न मिले, तो चिंता करने की बजाय दोबारा प्रयास करने का संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। समझदारी से किया गया धन का लेनदेन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय लिया गया कोई खास फैसला भविष्य में लाभ देगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!