आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श करके काम करने से सुखद नतीजे मिलेंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेगा।
वृष– परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और उसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो तुरंत कर देना फायदेमंद हो सकता है।
मिथुन– किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें, सफलता मिलना तय है। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी।
कर्क– आज ज्यादातर समय आप खुद के लिए निकालेंगे और आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों पर बेहतरीन प्रभाव छोड़ेगा। इस समय बनाई गई योजनाएं घर और व्यवसाय दोनों के लिए बहुत अच्छी साबित होंगी।
सिंह– नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत से कई हालात सामान्य हो जाएंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यानी संघर्ष के बाद मिली सफलता बहुत अच्छी रहेगी।
कन्या– दिन कुछ मिला-जुला असर देने वाला रहेगा, लेकिन सकारात्मक रहने से आप अपने कामों को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर पाएंगे। आज किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके उचित नतीजे मिलने से आप थकान भूल जाएंगे।
तुला– अपने हर काम को भावनाओं की बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। निश्चित रूप से आप सफल होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और मधुरता आएगी।
वृश्चिक– किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी जानकारी हासिल करने की रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने निजी और रुचि वाले कामों के लिए समय निकाल लेंगे।
धनु– पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप उन्हें अच्छी तरह निभा भी लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी और रुचि से जुड़े कामों के लिए समय निकाल ही लेंगे। इससे आप खुद को तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर– रिश्तेदारी या सामाजिक स्तर की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में खुशी रहेगी और आप अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
कुंभ– हालात कुछ बेहतर हो रहे हैं। कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर वह टुकड़ों में मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी सम्मानजनक रहेगी।
मीन– अपनी पहचान बढ़ाने के लिए लोगों से संपर्क और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दें। इससे कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय आत्ममंथन और आत्मचिंतन से आपको काफी शांति मिलेगी और तनाव से भी राहत मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




