आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन काम भी पूरा कर पाएंगे। कुछ समय अपनी रुचि वाले कामों में भी बिताएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।
वृष– रुके हुए कामों में गति आएगी। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने अंदर बहुत ज्यादा ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जिसकी वजह से अपने कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे पाएंगे।
मिथुन– दिन की शुरुआत में कुछ उठापटक रहेगी, लेकिन आपकी अनुशासित दिनचर्या से काम धीरे-धीरे व्यवस्थित होते जाएंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कोई कानूनी उलझा मामला भी आज सुलझ सकता है।
कर्क– संपर्कों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां मिलेंगी और उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान और दायरा बढेगा। बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में समय बिताना सभी को खुशी देगा।
सिंह– सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपको अपनी पहचान और मान-सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा। आज किसी भी जरूरी काम को करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कोई भी काम सोच-समझकर करने से उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कन्या– आज बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, लेकिन सफलता मिलने से थकान दूर भी हो जाएगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है। घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
तुला– फाइनेंस से जुड़े रुके हुए कामों में गति आएगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक– यह बहुत अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। कोई रुका हुआ इनकम सोर्स भी दोबारा शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवादित मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की चर्चा भी होगी।
धनु– इस समय अतिरिक्त आय मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। कोई भी समस्या आने पर करीबी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। इसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
मकर– कहीं पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा फंसा है, तो आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। निजी और आर्थिक मामलों में अपने करीबी मित्रों और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। इससे आपको कोई फैसला लेने में आसानी होगी। प्रिय लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ– समय बहुत अनुकूल बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम बनने के योग हैं।
मीन– अनुकूल ग्रह स्थिति है। घर और बाहर दोनों जगह किसी न किसी का सहयोग मिलेगा और काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कोई उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




