धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति उत्तम है। आप अपने अनुभव और ज्ञान से कोई खास काम पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। घर की सुख-सुविधा और रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता महसूस होगी।

वृष– किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में करीबी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।

मिथुन– पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।

कर्क– अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और कुछ नई गतिविधियों को जानने में रुचि बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत अच्छा निर्णय रहेगा।

सिंह– सेविंग को लेकर कुछ नई नीतियां बनाई हैं, तो वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी मित्र के साथ खास मुद्दे पर बातचीत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। घर और व्यवसाय से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे।

कन्या– आज कोई ऐसा अवसर मिलने वाला है, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बनी रहेगी।

तुलाआप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर फोकस रहेंगे। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना जरूरी है। हालांकि घर से जुड़ी जिम्मेदारियां आप गंभीरता और समझदारी से निभाएंगे।

वृश्चिक आज खुद को अपने निजी कामों पर ज्यादा फोकस रखें। इससे कामों में आ रही रुकावटों को दूर करने का समाधान मिलेगा। कोशिश करने पर मनचाहा काम भी पूरा होगा। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी।

धनु– घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियां बेहतर होंगी और आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक नतीजे मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।

मकर– आज कोई बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। फंसी हुई या उधार दी हुई पेमेंट की वसूली के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। लोगों से मेल-मुलाकात भी होगी।

कुंभ– अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने का अनुकूल समय है, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा और आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव और मधुर बोलचाल से सभी को आकर्षित करेंगे।

मीन– आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। आपके द्वारा लगन से किए गए काम की सराहना भी होगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को सुखद समाचार मिल सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!