जानिए वेट लॉस में कितना फायदेमंद है नारियल पानी?

नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। यही वजह है कि इसे वर्कआउट के बाद पीना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। अब सवाल यह है कि क्या नारियल पानी वजन घटाने में भी मदद करता है?
कम कैलोरी वाला हेल्दी ड्रिंक
नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। एक गिलास में लगभग 40-50 कैलोरी ही होती हैं, जो कि मीठे सोडा या पैकेज्ड जूस की तुलना में काफी कम है। ऐसे में अगर आप हाई-कैलोरी ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी को अपनाते हैं, तो यह वजन कम करने में सहायक हो सकता है।
भूख कंट्रोल करने में मदद
बता दें कि नारियल पानी में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और आप अनावश्यक कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
पोटैशियम का अच्छा स्रोत
नारियल पानी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया सपोर्ट होती है।
फाइबर से भरपूर
इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और भोजन के अवशोषण को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहती है और अचानक भूख लगने की समस्या कम होती है, जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद है।
क्या सिर्फ नारियल पानी से वजन घटेगा?
नारियल पानी वेट लॉस में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन यह अकेले चमत्कार नहीं करता। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही लाइफस्टाइल के साथ इसे शामिल करने पर ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




