Uncategorized

रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद?

जान लें कारण और सही तरीका

पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का को आयुर्वेद में लंबे समय से सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर लोग इसे केवल पाचन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

कैसे करें मुनक्के का सेवन?

मुनक्का खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे हल्का भूनकर खाया जाए। इसके लिए 5-6 मुनक्कों को तवे पर हल्का गर्म करें, फिर इनके बीज निकालकर थोड़ा काला नमक डाल लें। अगर आप चाहें तो इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीके शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

पेट की समस्याओं में राहत

जिन लोगों को कब्ज या पाचन संबंधी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए मुनक्का उपयोगी साबित हो सकता है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में सहायक है।

शरीर को मिलते हैं कई फायदे

मुनक्का खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत बनाने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक माना जाता है। नियमित सेवन से दिल की सेहत को भी फायदा मिल सकता है।

ध्यान रखने वाली बातें

मुनक्का फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी नई डाइट या  स्वास्थ्य उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!