धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी से कोई सलाह मिले, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको फायदा हो सकता है। कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर होगी।

वृष– किसी विशेष योजना को लागू करने के लिए सक्रियता और सतर्कता रखने से सफलता मिलेगी। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए किसी एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं।

मिथुन– आय की स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन उसके लिए अतिरिक्त प्रयास भी करने पड़ेंगे। धर्म-कर्म से जुड़े कामों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।

कर्क– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सही समय पर सही फैसला लेना आपकी कई परेशानियों का समाधान निकाल देगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर सजग रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा और उनकी आवभगत में मनोरंजक समय बीतेगा।

सिंह– आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का सही मैनेजमेंट रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है।

कन्या– आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उन्हें शुरू करने का अच्छा समय है। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार से जुड़ी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी।

तुला– अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से आप अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। किसी भी चुनौती के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय बहुत सुखद और तरक्की वाला है।

वृश्चिक– आप मानसिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु के सानिध्य में रहना आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। विनम्र स्वभाव की वजह से समाज और संबंधियों में उचित स्थान बना रहेगा।

धनु– सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में समय बीतेगा। समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे और जीवन स्तर सुधारने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर– घर में मेहमानों का आगमन होगा और उनके साथ हंसी-मजाक व मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। आय और खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं।

कुंभ– आज संपर्कों के माध्यम से कुछ विशेष जानकारियां मिलेंगी। जो काम पिछले काफी समय से रुके या अटके हुए थे, वे भी आज कम प्रयास से सफल हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी समस्या का हल मिल जाएगा।

मीन– आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या आज हल हो जाएगी। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!