धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– जल्दबाजी के बजाय धैर्य और संयम से अपने काम पूरे करें। इससे आपको उचित सफलता मिलेगी। कोई भी डील करने से पहले दिल और दिमाग में संतुलन रखकर ही फैसला लें। खास लोगों से आपका मेल-मिलाप रहेगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत और विचार-विमर्श भी होगा।

वृष– पारिवारिक व्यवस्था से जुड़े लिए गए फैसले बेहतर रहेंगे। प्रॉपर्टी या किसी अन्य मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमियां आज किसी की मध्यस्थता से दूर होंगी। इससे आप तनाव मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है।

मिथुन– आज किसी कठिन परिस्थिति से राहत मिलेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और अपने सपनों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मार्केट में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।

कर्क– आज अचानक किसी समस्या का समाधान मिल जाने से आप आश्चर्यचकित रहेंगे। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। किसी संबंधी के साथ रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा।

सिंह– किसी भी गतिविधि में व्यावहारिक नजरिया रखने से आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। ज्यादा भावुकता और उदारता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य आनंदित महसूस करेंगे।

कन्या– अपनी कार्यक्षमता के दम पर आप कोई महत्वपूर्ण काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर लेंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही थी, तो आज यह कामना पूरी हो सकती है। किसी रिश्तेदार के घर आने और बातचीत से खुशनुमा माहौल रहेगा। विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान भी होगा।

तुला– आज आप पूरे जोश में रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ विशेष मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी कोई खास प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से मन को राहत मिलेगी।

वृश्चिक– नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। युवा वर्ग को आज कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत करें। अगर स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है।

धनु– सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाने से उत्साह महसूस करेंगे। लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे भविष्य में अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग भी मिलेगा।

मकरआज दिनभर कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। इस समय कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत भी शुरू हो सकती है।

कुंभ– ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुआत करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और पिछले समय से चल रही कोई समस्या भी हल होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। घर के लिए सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी।

मीन– आज जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए विचार और प्रस्ताव सामने आएंगे। इससे आपमें उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। खर्चों की अधिकता का भी ज्यादा दुख नहीं होगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!