Uncategorized

जड़ी-बूटियों का खास मिश्रण ‘बुकनू’, पाचन सुधारने में बेहद असरदार

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की मांग बढ़ जाती है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय और बेहद फायदेमंद मसाला है बुकनू, जो आयुर्वेद में पाचन तंत्र के लिए खास तौर पर बेहद कारगर बताया जाता है।

यह मिश्रण न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। गर्मी के मौसम में भोजन के बाद एक चुटकी बुकनू लेने से पाचन संबंधी अधिकांश परेशानियां दूर रहती हैं।

यही कारण है कि कई परिवारों में बुकनू को पीढ़ी दर पीढ़ी घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बुकनू जैसे प्राकृतिक मसालों का नियमित उपयोग न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत रखता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

लोग इसे परांठे, पूरी, दाल-चावल,सलाद, चटनी या किसी भी भोजन पर हल्का-सा छिड़ककर खाते हैं। बुकनू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है। गर्मियों में भारी भोजन के बाद होने वाली अपच, कच्ची डकार, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में यह बेहद कारगर साबित होता है।

 

आयुर्वेद के अनुसार, बुकनू में मौजूद जड़ी-बूटियां पेट की आग (अग्नि) को संतुलित रखती हैं। सोंठ और अजवाइन पाचन को तेज करती हैं, हींग और काला नमक गैस की समस्या कम करते हैं, जबकि हल्दी सूजन और संक्रमण से बचाव करती है। मेथी और जीरा पेट को ठंडक देते हैं और भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!