बॉलीवुड

नहीं रहे ये मशहूर एक्टर

सड़क हादसे में हुई मौत

मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का निधन हो गया है। वह 65 साल के थे। खबर है कि संतोष नायर अपनी पत्नी के साथ गाड़ी से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा केरल के अडूर में हुआ। इस हादसे में संतोष बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हुआ है। इस एक्सीडेंट के बारे में फिलहाल यही जानकारी सामने आई है।

संतोष एक मशहूर मलयालम एक्टर थे। उनके निधन से परिवार के साथ फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि संतोष नायर की पत्नी सुभाश्री को भी काफी चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद आनन-फानन में संतोष नायर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!