धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने से फायदा होगा। कलात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं और आप राहत महसूस करेंगे।

वृष– आज दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत काम भी शुरू हो सकता है।

मिथुन– दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन आप हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। किसी संबंधी या मित्र की समस्या के समाधान में मदद करना आपको खुशी देगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा।

कर्क– जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके पेपर वर्क में आ रही रुकावट जल्दी दूर होगी। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। आपसी विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। बच्चों को किसी विषय में चल रही समस्या दूर होने से राहत मिलेगी।

सिंह– इस समय ग्रह गोचर आपकी कार्य क्षमता और योग्यता में बढ़ोतरी कर रहा है। कुछ नजदीकी लोगों से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है, जो सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके मन मुताबिक ही बीतेगा।

कन्या– अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे, तो बेहतर परिणाम हासिल कर लेंगे।

तुला– महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। महिलाएं घर और व्यक्तिगत जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक– आज आपकी उन्नति में चल रही कोई बाधा दूर होने वाली है। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। घर के वरिष्ठ लोगों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

धनु– आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। कुछ विशेष जानकारियां भी हासिल होंगी। सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान हासिल होगी। इसकी वजह से मन में प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

मकर– आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत बनाएं। ये संपर्क निकट भविष्य में फायदा देने वाले हैं।

कुंभ– आज का ग्रह गोचर आपके लिए कई अनुकूल परिस्थितियां बनाने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। इसमें उचित सफलता भी मिलेगी।

मीन– आपके स्वभाव में आया सकारात्मक बदलाव आपको अध्यात्म और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मन में शांति रहेगी और सोच सकारात्मक बनी रहेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!