धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– लाभदायक समय है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को क्रमबद्ध करना आपको सफलता देगा। कोई मुश्किल काम भी आज हल हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी से जुड़े कामों में गति आएगी। आपकी कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

वृष अपनी योजनाओं और इच्छाओं को वास्तविक रूप देने का उत्तम समय है। इस समय का उचित सदुपयोग करें। आपमें हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी। आपकी मेहनत और सजगता दिन को बेहतर बनाएगी।

मिथुन इस समय आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ रहा है। इसलिए राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। घर की व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी पूरे हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क– व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपको रचनात्मक गतिविधियों में भी समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और धैर्य आपके लिए मददगार रहेंगे।

सिंह– आपके संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। इससे आपके कामों के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है। धैर्य और व्यवहारिकता से लाभ मिलेगा।

कन्या– आज रुका हुआ कोई काम अचानक बन जाएगा और आपकी कार्यप्रणाली की सराहना भी होगी। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी पर्सनेलिटी में भी निखार आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

तुला– लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। इन संपर्कों के माध्यम से कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का है। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम कर सकते हैं। सही संपर्क और सही समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक– आज कुछ नई और बेहतरीन जानकारियां मिलने वाली हैं। कुछ खास लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी अच्छा बदलाव आएगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियां बनाएगी। आपमें कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।

धनु– दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला बीतेगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको पॉजिटिव बनाएगा। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे।

मकर– व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे और बेहतर परिणाम की कोशिश करेंगे।

कुंभ– आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ नया सीखने में भी समय बीतेगा। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। सुखद दिन बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रयास को लेकर सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और सक्रियता बनी रहेगी।

मीन– आज आपकी कोई पुरानी समस्या हल होने वाली है। आपके विवेक और सूझबूझ से लिया गया फैसला बहुत सकारात्मक रहेगा। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के पेपर वर्क में चल रहे व्यवधान दूर होंगे। मन में राहत और संतोष रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!