आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। सोसाइटी की गतिविधियों में आपकी किसी सलाह को विशेष सम्मान दिया जाएगा। परिवारजनों के साथ घर के किसी मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा और अच्छे नतीजे भी निकलेंगे।
वृष– आज आप अपनी ऊर्जा और सूझबूझ से कोई लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यप्रणाली बेहतर होगी और मन मुताबिक सफलता मिलने से दिनभर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।
मिथुन– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, लेकिन इसका भरपूर उपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपकी उम्मीदें साकार करेगी। अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में बीतेगा।
कर्क– दिन लगभग सामान्य ही बीतेगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रुचि जागेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। युवाओं की तरक्की के लिए भी कुछ नए रास्ते खुलने जा रहे हैं।
सिंह– आज मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों या संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर भी बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
कन्या– आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं, तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय काम के कारण समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। जो युवा बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे, आज उन्हें तनाव से कुछ राहत मिलेगी।
तुला– अनुकूल समय है। अपने बेहतर प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी। परिजनों के साथ मिल बैठकर अनुभव साझा करना सबको खुशी देगा। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक– आज संतान से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का कोई शुभ अवसर मिल सकता है।
धनु– आज दिनभर किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपनी योग्यता और सूझबूझ से लिए गए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
मकर– दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। खुद को अपडेट रखें। कई तरह की खास जानकारियां भी मिलेंगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। इस समय करियर और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा।
कुंभ– कुंभ राशि वालों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और आपसी विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मीन– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कामों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर मिलेंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, तो उसमें गति आने की पूरी उम्मीद है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




