धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर-प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उसके पूरे होने का समय आ गया है। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो आज उस पर जरूर ध्यान दें, सफलता मिल सकती है। युवाओं को अपने प्रयासों में सही नतीजे मिलने के योग हैं।

वृष– पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता आज दूर होती नजर आएगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय बहुत अच्छा है। इसलिए इन मामलों में खास ध्यान दें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा।

मिथुन– आप अपने मजबूत इरादे और मेहनत से किसी खास काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर से जुड़ी चल रही समस्या का हल मिलने से राहत रहेगी।

कर्क– अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इससे सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में मदद करेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर हो जाएगी।

सिंह– बेवजह की नकारात्मक बातों से ध्यान हटाकर खुद को खुश और चुस्त रखें। इससे आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। परिवार की किसी समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। घर में कोई मांगलिक काम की योजना बन सकती है।

कन्या– भाग्य का साथ देने वाला समय चल रहा है। आपकी तरक्की के लिए कोई नया रास्ता खुल सकता है। सिर्फ लगातार मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने से राहत और खुशी मिलेगी। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।

तुला– रोज की व्यस्तता से राहत पाने के लिए आज अपने मनपसंद कामों में समय दें। इससे मन हल्का होगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाएगा। धैर्य से किए गए कामों का नतीजा अच्छा मिलेगा। लाभ होगा, लेकिन धीरे-धीरे।

वृश्चिक– निवेश करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत हालात भी धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या भी दूर होगी।

धनु– नई योजनाएं बनेंगी और फायदेमंद भी रहेंगी। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। परिवार और काम, दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा।

मकर– ग्रह स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है। अपने कामों में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान है, तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है।

कुंभ– ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आज किसी फोन कॉल या परिचित के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार के लोगों की मेहनत और कोशिशों से कोई पारिवारिक योजना आगे बढ़ सकती है।

मीन– वरिष्ठ लोगों की राय और मार्गदर्शन को सबसे ज्यादा महत्व दें। अगर कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। युवा वर्ग अपनी समझ और व्यवहार कुशलता से भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!