धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए अनुकूल है। दोस्तों और संबंधियों के साथ पिकनिक या गेट-टुगेदर का प्रोग्राम भी बन सकता है।

वृष– लाभदायक स्थिति बनी हुई है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से मन की बात शेयर करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अहम काम आज पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी।

मिथुन– दिन मिले-जुले असर वाला रहेगा। योजनाओं को अमल में लाने में कुछ मुश्किलें आएंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य पूरा करने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर बनेंगे।

कर्क– आज दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत के मन मुताबिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। परिवार से जुड़ी लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। घर में किसी मांगलिक काम के आयोजन की योजना भी बन सकती है।

सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या– आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचानें और उनका सही उपयोग करें। इससे भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने में भी सहजता महसूस होगी।

तुला– कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रखकर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने और रखरखाव से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से मन को खुशी मिलेगी।

वृश्चिक– आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। हालांकि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा।

धनु– समय अनुकूल है। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी बोलचाल और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। दौड़-धूप ज्यादा रहेगी, लेकिन आप पर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।

मकर– व्यस्त दिनचर्या रहेगी और काम व्यवस्थित तरीके से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

कुंभ– आज भरपूर आत्मविश्वास और मनोबल महसूस करेंगे। कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। अपनी किसी योजना को अमल में लाने के लिए उचित समय है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह के लिए बातचीत हो सकती है।

मीन– मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। किसी लंबी अवधि के लाभ से जुड़ी योजना पर विचार चल रहा है, तो आज उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है तो आपकी कोशिशों से संबंधों में फिर मधुरता आएगी। किसी मित्र से मुलाकात से आपको मार्गदर्शन भी मिलेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!